मुलायम सिंह यादव परिवार में शोक की लहर, प्रतीक यादव का निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र तथा भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते हुए व्यवसाय एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे। उनके निधन के समाचार के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।