गिट्टी के अवैध परिवहन में लिफ्त वाहन जप्त
गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त वाहन जब्त
जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के मेहरा टोल एवं बेरजा क्षेत्र में चैकिंग प्वॉइंट लगाकर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई।
प्रभारी जिला खनिज अधिकारी श्री घनश्याम यादव ने बताया कि जांच के दौरान बिजौली के पास गिट्टी का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए 12 चक्का वाहन क्रमांक RJ11GC5979 पकड़ा गया। संबंधित वाहन को मौके पर जब्त कर थाना बिजौली की अभिरक्षा में रखा गया है। जब्त वाहन के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इस कार्रवाई को सहायक खनिज अधिकारी श्री रमाकांत तिवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने अंजाम दिया।
#gwalior
CM Madhya Pradesh