logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम विकास कार्यों में गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं सीईओ जिला पंचायत

ग्राम विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं सीईओ जिला पंचायत

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने ग्राम बाराकला का किया निरीक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान द्वारा आज जनपद पंचायत भिण्ड अंतर्गत ग्राम बाराकला पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित उपयंत्री को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन के सामने स्थित तालाब का भी अवलोकन किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने तालाब की जनसहयोग से साफ-सफाई एवं गहरीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गांवों में पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना आवश्यक है, जिससे ग्रामीणों को भविष्य में जल संकट का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए। सीईओ जिला पंचायत ने समग्र ई-केवाईसी एवं जॉब कार्ड ई-केवाईसी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

43
1238 views

Comment