नर्सेंज अस्पताल की रीढ़कीहड्डी-बाबूलालखराड़ी
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस
नर्सेज अस्पताल की रीड की हड्डी- जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी
उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए 100 से अधिक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर एवं नर्सिंग स्टूडेंट को किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में मसाल जला कार्यक्रम में चार चांद लगाए
उदयपुर
राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन उदयपुर शहर के जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में न्यू ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम में सिकल सेल एनीमिया के बारे सतत नर्सिंग शिक्षा में विस्तार से बताया गया और ज्ञानवर्धक क्वीज भी रखीं गई जिसमें सैकड़ों नर्सिंग आंफिसर व नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। पदम श्री डॉ यशदी इटालिया ने सिकल सेल एनीमिया के बारे में अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में करीब 12 00 नर्सिंग ऑफिसर एवं नर्सिंग स्टूडेंट उपस्थित थे। ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था। कई लोगों को सीट नहीं मिली के कारण खड़ा रहना पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मन्नालाल रावत, जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, अधीक्षक डॉ आर एल सुमन थे। विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मीणा, प्रदेश सचिव लालचंद ऐचरा व सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया थे। अतिथि नर्सिंग अधीक्षक बिना चौधरी सत्य प्रभा, भगवान सिंह गहलोत, रतनलाल सोलंकी, जितेंद्र भटनागर, ओमप्रकाश सिसोदिया, डॉ रणजीत बेरवा, मिनाक्षी व्यास थी। सभी अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पुष्प माला अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सचिव अभिषेक शर्मा, ललित किशोर पारगी, मुकेश मेघवाल, लोकेश आहरी व दीपक मेघवाल ने सभी अतिथियों को उपरणा ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर, पुष्पगुच्छ अंबेडकर स्वागत एवं अभिनंदन नहीं किया। जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि रोगियों के पास सबसे ज्यादा समय नर्सेज रहती है। वह रोगियों की हर पीड़ा को अच्छी तरह से समझ सकती है। रोगियों के स्वस्थ होने में नर्सेज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। नर्सेज अस्पताल की रीड की हड्डी हैं। इसके सेवा, समर्पण, सहानुभूति, आत्मीय व्यवहार और नर्सिंग केयर से रोगी स्वस्थ होकर अपने घर जाता है। सांसद मन्ना लाल रावत सिकल सेल एनीमिया के बारे में सरकार के विज़न पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों ने उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए 100 से अधिक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर,नर्सिंग ऑफिसर, एवं नर्सिंग स्टूडेंट को उपरणा ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व प्रसंशा पत्र भेंटकर अभिनंदन किया। नवनियुक्त कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक चंद्र प्रकाश सिसोदिया एवं विश्वेश्वर त्रिवेदी को उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। सांसद मन्ना लाल रावत ने एसोसिएशन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया। कार्यक्रम के अंत में मसाल जलाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की बागडोर प्रफुल्ल गांधी, मनीष भनात,शर्मिला माली, भावना जैन ने सम्भाल रखीं थीं।