logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में सम्मान एवं विदाई समारोह संपन्न, मेधावियों को मिले पुरस्कार

महाराजगंज /कुशीनगर न्यूज
रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट, अहिरौली बाजार, कुशीनगर में आज विद्यार्थियों के सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं मार्कशीट प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता शिव दयाल सर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री व्यास कुमार गौड़ जी एवं संस्थान के डायरेक्टर श्री कमलेश सिंह जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।

मुख्य अतिथि शिव दयाल सर ने कहा, शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देती है। विद्यार्थी अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। आज का यह सम्मान आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है।

विशिष्ट अतिथि श्री व्यास कुमार गौड़ जी ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। डायरेक्टर श्री कमलेश सिंह जी ने संस्थान की उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

संस्थान के संस्थापक श्री वीरेंद्र सिंह ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और संस्कारी बनाना भी है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शिक्षा के माध्यम से समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह संस्थान आगे और अधिक युवाओं को रोजगार एवं कौशल से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया

2
101 views

Comment