logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण समाज और महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर सपा प्रवक्ता पर घमासान

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा महिलाओं और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। बयान को लेकर विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।
आलोचकों का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां न केवल महिलाओं और ब्राह्मण समाज का अपमान हैं, बल्कि राजनीतिक मर्यादा और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के भी खिलाफ हैं। बयान को समाजवादी पार्टी की राजनीतिक संस्कृति और तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है।
पुलिस मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
विरोध जताने वालों ने कहा कि हाल के समय में सपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री और सनातन पर भी अभद्र टिप्पणियां की गई हैं, जिससे पार्टी की कार्यशैली और भाषा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति मुद्दों और जनहित के आधार पर होनी चाहिए, न कि जाति और समाज को अपमानित करने वाले बयानों के जरिए।
राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर बहस जारी है और विरोधी दल सपा नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।

12
930 views

Comment