रोहतक से दिल दहला देने वाली खबर....
सेक्टर-33A, आईएमटी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र जनक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि जनक स्टोर रूम में गया और कनपटी पर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जनक गांव डीघल के अहलावत परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार हाल ही में सेक्टर-33A में रह रहा था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस, एसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
यह घटना सिर्फ एक परिवार नहीं, पूरे समाज के लिए बड़ा सवाल है आखिर हमारे बच्चे किस मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं?