logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोरैया प्रखंड पहुंचे विधायक मनीष कुमार, जमीनी विवाद समेत जनसमस्याओं पर लिया जायजा

धोरैया/बांका: धोरैया प्रखंड में आज विधायक मनीष कुमार पहुंचे, जहां लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ली।
विधायक मनीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतें लगातार उनके पास पहुंच रही थीं। कई लोगों ने लंबित मामलों और आपसी विवादों को लेकर चिंता जताई थी। इसी को गंभीरता से लेते हुए वे स्वयं प्रखंड कार्यालय पहुंचे और संबंधित मामलों की जानकारी लेकर स्थिति का सर्वेक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, आवास योजना सहित अन्य मामलों को लेकर भी लोगों ने अपनी बातें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी पक्षों की बात सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
विधायक ने यह भी कहा कि जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं, ऐसे में छोटे कमरे में सभी लोगों की समस्याएं सुनना कठिन हो जाता है। इसे देखते हुए जनता दरबार के लिए बड़े हॉल में व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी लोगों की शिकायतें आसानी से सुनी जा सकें।
विधायक के दौरे से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से लंबित मामलों का जल्द निपटारा होगा।

7
2281 views

Comment