logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनगणना-2027: सहारनपुर में स्व-गणना अभियान को मिली रफ्तार

सहारनपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल स्व-गणना अभियान में जजों, वकीलों और पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिला जज सतेंद्र कुमार सहित कई न्यायिक अधिकारियों ने अपने मोबाइल से स्व-गणना की। वहीं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को भी नगर निगम टीम ने डिजिटल स्व-गणना कराई।

नगर निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे निर्भीक होकर स्व-गणना करें, सभी का डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

#Census2027 #DigitalSelfEnumeration #Saharanpur #UPNews

7
147 views

Comment