सहारनपुर के खेड़ा अफगान में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष
नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।
घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और जांच शुरू कर दी है।
#Saharanpur #KhedaAfghan #UPNews #CrimeNews #BreakingNews