logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

गंगोह में महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने शिव चौक, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।

टीम ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें विधवा पेंशन, सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं, गुड टच-बैड टच, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

साथ ही 1090, 112, 1098, 1930 और 108 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया गया।

रिपोर्ट: सागर शर्मा

#MissionShakti #WomenSafety #Gangoh #UPPolice #CyberAwareness #UPNews

6
237 views

Comment