लखनऊ
बख्शी का तालाब स्थित प्रदेश की पहली दुग्ध मंडी पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की खबर से किसानों में भारी नाराजगी है।
सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए और मंडी परिषद के फैसले के खिलाफ धरना शुरू कर दिया।
सपा नेता शिवेंद्र यादव भी किसानों के समर्थन में पहुंचे। किसानों का कहना है कि मंडी हटने से हजारों दुग्ध उत्पादकों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।