तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
*तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल*
शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के समीप सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुसैनाबाद गांव निवासी सतीश कुमार उर्फ कल्लू (25) पुत्र राम अवध अपने साथी सूरज (20) पुत्र अभयराज के साथ किसी कार्य से बड़ागांव आए थे। बाजार से वापस लौटने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे सतीश कुमार उर्फ कल्लू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सूरज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार बोलेरो चालक और वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ