logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़े मंगल पर डॉ. राजेश्वर सिंह की सेवा यात्रा, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का दिया संदेश मंदिर विकास के लिए 50 हजार का सहयोग

लखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारा, सुंदरकांड, हवन, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। दिनभर चले इन आयोजनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण बजरंगबली के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।
अलीगंज स्थित रविंद्र गार्डन में आयोजित बड़ा मंगल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। वहीं शहीद पथ स्थित राजपूताना में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में उन्होंने अपने बड़े भाई रामेश्वर सिंह के साथ सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल, योगेन्द्र अवाना, प्रभुनाथ राय और आईएएस संजीव रंजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गहरू-पिपरसंड रोड स्थित संकट मोचन हनुमान संग्रहालय में आयोजित 16वें विशाल भंडारे में डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंदिर की छत निर्माण के लिए 50 हजार की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, सेवा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।

श्री झाड़ेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन किया तथा गुरुकुल में वेद अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इसके अलावा उन्होंने रत्नाकर खंड साउथ सिटी, आशियाना सेक्टर M/N पुलिया, तेलीबाग, वृंदावन पैलेस, खांडे देव बंथरा, मिर्जापुर औरंगाबाद खालसा तथा चौक स्थित श्री कोनेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बड़ा मंगल केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सेवा, दान, संस्कार और सामाजिक समरसता का महापर्व है। सनातन परंपरा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देती है और यही भारत की सांस्कृतिक शक्ति का आधार है।

*आस्था और सम्मान अभियान बना सनातन संरक्षण का प्रतीक*

सरोजनीनगर विधानसभा में डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा वर्ष 2022 से निरंतर रामोत्सव श्रवण अयोध्या यात्रा संचालित की जा रही है। अब तक 57 यात्राओं में 150 बसों के माध्यम से 8000 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराए जा चुके हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान, सुरक्षित यात्रा और रामचरितमानस वितरण की व्यवस्था भी की जाती है।
डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अब तक 220 से अधिक मंदिरों में सीएसआर के माध्यम से हैंडपंप, सोलर लाइट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए 30 लाख से अधिक की धनराशि निजी संसाधनों से दी जा चुकी है। झाड़ेश्वर मंदिर, रितेश्वर मंदिर, जल साईनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

3
713 views

Comment