सुजानगढ़ के रफ़ीक़ राजस्थानी को मिला समग्र नेशनल आइकॉन अवॉर्ड
जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में आयोजित भव्य समारोह में सुजानगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार रफ़ीक़ राजस्थानी को समग्र नेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से सुजानगढ़ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
समग्र विकास संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित समग्र नेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2026 सीजन 4 कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से चुनिंदा कलाकारों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों और आर्टिस्टों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
रफ़ीक़ राजस्थानी को साहित्य और संगीत क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा राजस्थानी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
सम्मान मिलने के बाद सुजानगढ़ के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने रफ़ीक़ राजस्थानी को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
रिपोर्टर प्रदीप कुमार बीदासर चूरू राजस्थान