logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस भावपूर्ण वातावरण में संपन्न

श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस भावपूर्ण वातावरण में संपन्न
श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, सम्मान एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत गिरी जी के निर्देशन में समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्रीकांत गिरी जी ने नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना और अथक परिश्रम की भावुक शब्दों में सराहना करते हुए कहा कि
एक डॉक्टर केवल उपचार की दिशा तय करता है, लेकिन उस उपचार को सफल बनाने का सबसे बड़ा श्रेय नर्सिंग स्टाफ को जाता है। मरीज की पीड़ा को सबसे करीब से यदि कोई महसूस करता है, तो वह नर्स ही होती है। आप सभी केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि अस्पताल की धड़कन और रीढ़ हैं।
उन्होंने आगे कहा कि दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नर्सिंग स्टाफ जिस धैर्य, ममता और सेवा भाव से मरीजों की देखभाल करता है, वह वास्तव में मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में न केवल अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस बल्कि मातृ दिवस भी विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट संगीता साहू एवं सब सुप्रीटेंडेंट रमा यादव ने भविष्य में और भी बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अपनी पूर्ण सहभागिता एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में डॉ. गुंजा, डॉ. मोनिका जायसवाल, डॉ. प्रणव अंधारे, डॉ. रवि द्विवेदी, डॉ. रोशन शुक्ला सहित अन्य चिकित्सकों ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से नर्सिंग स्टाफ के समर्पण और सेवा भावना को नमन किया।
अंत में श्री शिशु भवन हॉस्पिटल के प्रबंधक नवल वर्मा द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि
अस्पताल की वास्तविक पहचान केवल भवन या मशीनों से नहीं, बल्कि वहां कार्य करने वाले संवेदनशील और समर्पित लोगों से बनती है, और हमारे नर्सिंग स्टाफ ने हमेशा इस पहचान को सम्मान दिलाया है।
पूरा कार्यक्रम सम्मान, अपनत्व और सेवा भावना के भावों से ओतप्रोत रहा।

90
3356 views

Comment