logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12वीं परीक्षा परिणाम: मांधना स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आस्था बनी टॉपर

मांधना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया।
12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के घोषित परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन अंक हासिल किए। स्कूल में आस्था ने 483 अंक (96.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मनप्रीत ने 478 अंक (95.6%) लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रियंका ने 453 अंक (90.6%), गौरी शर्मा ने 452 अंक (90.4%) तथा नीरज एंड पिंकी ने 449 अंक (89.8%) अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा निशा ने 445 अंक (89%), दीपक ने 420 अंक (84%), विंटी ने 419 अंक (83.8%), तनु ने 412 अंक (82.4%) और यशपाल ने 410 अंक (82%) प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर ग्राम पंचायत भोज मटोर मांधना, अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यार्थियों तथा स्कूल स्टाफ को बधाई दी। विद्यालय की प्राचार्य अंजली सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने अपनी लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार सफलता हासिल की है।
वहीं सरपंच पंच पाल शर्मा ने भी सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव के बच्चों ने शानदार परिणाम देकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

18
411 views

Comment