logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मात्र एक सप्ताह में बैंक लूटकांड का खुलासा, पुलिस टीम को एसपी ने किया सम्मानित

करोड़ों के जेवरात व लाखों की नगदी लूट मामले का त्वरित उद्भेदन, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
जयदीप कुमार सिन्हा
बरही : बैंक ऑफ महाराष्ट्र बरही शाखा में विगत 24 अप्रैल को हुई चर्चित बैंक लूटकांड का मात्र एक सप्ताह के भीतर सफल उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान जिला मुख्यालय में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना में अपराधियों ने बैंक कर्मियों को घायल कर लॉकर से करोड़ों रुपये मूल्य के जेवरात तथा लाखों रुपये नगद लूट लिए थे। घटना ने जिले सहित पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चुनौती खड़ी कर दी थी। नवपदस्थापित एसपी के लिए भी यह मामला बड़ी परीक्षा माना जा रहा था।
मामले के त्वरित अनुसंधान और सटीक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटे गए नगदी रुपये, सोना, जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किए गए।
इस सराहनीय उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले सदर एसडीपीओ अमित कुमार, बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, सदर थाना प्रभारी सह तत्कालीन बरही सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, बरही थाना प्रभारी बिनोद कुमार सहित अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान और जनता की सुरक्षा हज़ारीबाग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पूरी टीम की तत्परता, साहस और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में भय और आम लोगों में विश्वास बढ़ा है।

55
1506 views

Comment