logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, पुलिस ने भी नहीं की कोई कार्रवाई; पीड़ित ने बदायूं कप्तान साहब को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, पुलिस ने भी नहीं की कोई कार्रवाई; पीड़ित ने बदायूं कप्तान साहब को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता राहुल बदायूं उत्तर प्रदेश

बदायूं: बिनावर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आपको बताते चले मामला जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है पीड़ित बच्ची की मां ने गांव के ही पूर्व प्रधान संजीव गुप्ता सहित दो लोगों पर नाबालिक बच्ची को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्ची की मां का कहना है कि जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर कर मारपीट कर घर में रखे सामान की तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित बच्ची की मां ने इस मामले में थाना बिनावर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में पीड़ित बच्ची ने आरोप लगाया है कि जब वह बिनावर से बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत प्रार्थना पत्र देने जा रही थी तो उक्त आरोपियों ने उसका पीछा करके गिरने का प्रयास किया। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी समझौते का दबाव डाल रहे हैं आए दिन धमकी दे रहे हैं कि अगर फैसला नहीं किया तो हम एससी एक्ट में जेल भिजवा देंगे।
लेकिन आज 6 दिन बीत जाने के बावजूद भी थाना बिनावर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते पीड़ित बच्ची की मां ने बदायूं जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बच्ची की मां का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने आप को आग लगा कर हत्या कर लेगी, जिसकी जिम्मेदार थाना बिनावर पुलिस व प्रशासन होगा।इस संबंध में जब पीड़ित बच्ची की मां से मीडिया कर्मियों ने जानकारी ली तो पीड़ित बच्ची की मां ने थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान है और वह भाजपा विधायक के रिश्तेदार है। जिस कारण थाना बिनावर पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, जिसमें सीओ सिटी बदायूं के यहां से जांच चल रही है।इस संबंध में बदायूं सीओ सिटी से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका।अब देखना यह है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में इस बच्ची को व इस बच्ची के माता-पिता को न्याय मिलता है या नहीं।

7
812 views

Comment