अमेठी: शरबत वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर भाग लिया
अमेठी: मौजा पनियार स्थित पूरे रामदत्त मिश्र के पुरवा क्षेत्र में आज सुबह शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का संचालन दुर्गेश मिश्रा के सहयोग से किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों के लोगों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और शरबत ग्रहण किया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा, जिससे सामाजिक एकता और सहयोग की भावना प्रबल हुई। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल जेठ के मंगल वार को आयोजित किया जाता है।