महिलाओं और ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर डॉ. राजेश्वर सिंह का सपा पर हमला
लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा महिलाओं और ब्राह्मण समाज के प्रति की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इसे समाजवादी पार्टी की विकृत राजनीति और गिर चुकी राजनीतिक संस्कृति का परिचायक बताया।
डॉ. सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री, सनातन संस्कृति, महिलाओं और विभिन्न समाजों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन सपा नेताओं की बयानबाजी से शालीनता और सम्मान का अभाव दिखाई देता है। उन्होंने राजकुमार भाटी की टिप्पणी को उनकी सोच और मानसिकता का परिचय बताया और कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद मुद्दों और जनहित के आधार पर होने चाहिए, न कि समाज को बांटने वाली भाषा के माध्यम से।