कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती रामावती जी द्वारा पूजा-अर्चना कर भंडारे की शुरुआत के साथ हुआ
बंथरा नगर पंचायत, खांडेदेव हनुमान बाला जी मंदिर परिसर
ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार के शुभ अवसर पर बंथरा नगर पंचायत के खांडेदेव स्थित हनुमान बाला जी मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती रामावती जी द्वारा पूजा-अर्चना कर भंडारे की शुरुआत के साथ हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत जी के नेतृत्व में मंदिर निर्माण कार्य एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोजनीनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह जी का आगमन भी हुआ।