देवास,अमृत पार्क कालोनी में होगा धार्मिक आयोजन, सुंदरकांड पाठ एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन
देवास: अमृत पार्क कालोनी में भगवान शिव के पावन मंदिर अमृतेश्वर महादेव मंदिर में शिखर पर कलश स्थापना के शुभ अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार 13 मई 2026 को रात्रि 07:30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वहीं 14 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन पर सायंकाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।