logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा और सोशल मीडिया पर ...see more

NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा -

'NEET का पेपर लीक हो गया - परीक्षा रद्द हो गई।

इस परीक्षा के रद्द होने से करीब 22 लाख छात्रों की कड़ी मेहनत, उनके परिवार का पैसा... सब पानी में चला गया।

ये पहली बार नहीं है- मोदी सरकार में 10 साल के अंदर 89 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं।

पेपर लीक और परीक्षा में धांधली BJP सरकार की पहचान बन चुकी है, जहां सरकार के संरक्षण में पल रहे पेपर लीक माफिया छात्रों का भविष्य तबाह कर रहे हैं।

पेपर लीक से हर साल लाखों सपने टूटते हैं, छात्रों का जीवन उजड़ जाता है, लेकिन उनका दर्द BJP नेताओं को नजर नहीं आता, क्योंकि उनके बच्चे तो विदेश में मजे से पढ़ाई कर रहे हैं।

सच है- नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने परीक्षा के सिस्टम को खोखला कर दिया है, जहां युवाओं के सपनों का गला घोंटा जा रहा है और देश की नींव कमजोर की जा रही है।

शर्म आनी चाहिए। '

दूसरी तरफ नीट पेपर लीक मामले में एनटीए ने बड़ा फैसला लिया है। नीट एग्जाम रद्द करके फिर से आयोजि करने का फैसला लिया गया है। एनटीए ने कहा कि 'NTA को प्राप्त इनपुट, और जांच एजेंसियों द्वारा शेयर किए गए जानकारी को एक साथ देखने पर, यह साफ हो गया कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। नीट परीक्षा फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां, और नए सिरे से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का कार्यक्रम, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा।'

1
394 views

Comment