परतापुर की दीक्षिता डबगर भारत गौरव पट्टाचार्य अभिनंदन सागर जी अवार्ड से सम्मानित
परतापुर : चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शान्तिसागर की अक्षुण्ण मुलपट्ट परंपरागत षष्टम पट्टाधीश भारत गौरव भगवन श्री अभिनंदन सागर की 85वीं जन्म जयंती एवं बालयोगिनी,आगम उपासिका,प्रखर वक्ता,वात्सलय निधि गणिनी आर्यिका श्री सुभूषणमती माताजी की 42वी दीक्षा जयंती के अवसर पर स्वाध्याय एवम् सुसंस्कारों के शंखनाद हेतु सत्र 2025- 26 में 15 वी राष्ट्रीय निबंधप्रतियोगिता में सामान्य विषय"युद्ध एवं आतंकवादपर नियंत्रण हेतु अहिंसा की आवश्यकता " विषय पर निबंधप्रतियोगिताके विजेताओं को उदयपुर के हुमड़भवन में सम्मानित किया गया।यह जानकारी देते हुए प्रांतीय संयोजक कमलेश कुमार जैनने बताया कि15वीं राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथमविजेता महावीर दीपचंद ढ़ोले का चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर जी अवार्ड के तहत 11001 रुपए व प्रशस्ति पत्र से ,द्वितीय विजेतादीक्षिता डबगर पुत्री रविन्द्रडबगर निवासी परतापुर को भारत गौरव पट्टाचार्य अभिनंदन सागर अवार्ड के तहत 9001 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र से एवं तृतीयविजेता संजय जैन नई दिल्ली को समाधिस्थ गुरु दयासागर जी अवार्ड के तहत 7001 रुपए नगद व प्रशस्ति प्रदान कर उत्तर प्रदेश संयम भारती परिवार खतौली एवं मुख्य संयोजिका अंजलि जैन द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय निबन्धप्रतियोगिता में 406 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार के चयन हुआ है।