AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पूरा देश इस वक्त सदमे में है। प्रधानमंत्री से मेरी 3 गुजारिश है। अगर आपने इतने कठोर कदम उठाने के लिए
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पूरा देश इस वक्त सदमे में है। प्रधानमंत्री से मेरी 3 गुजारिश है। अगर आपने इतने कठोर कदम उठाने के लिए कहा है इसका मतलब अर्थव्यवस्था का काफी बुरा हाल है या आने वाले समय में और बुरा हाल होने का अंदेशा है। देश ये जानना चाहता है कि हम कहां खड़े हैं... अगर हमें देश के लिए कुर्बानियां देनी पड़ी तो वो भी करेंगे लेकिन पता तो चले कि ये क्यों हो रहा है, पता तो चले कि अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है? केवल आदेश देने से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री से निवेदन है कि आज हमारी क्या स्थिति है और आने वाले समय में क्या स्थिति होने का अंदेशा है इस पर सारी जानकारी जनता से साझा करें।"