भावनगर टर्मिनस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत टिकट कार्यालयों का अस्थायी स्थानांतरण
भावनगर टर्मिनस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत टिकट कार्यालयों का अस्थायी स्थानांतरण
यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भावनगर टर्मिनस स्टेशन को विरासत (हेरिटेज) स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल द्वारा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को गति दी जा रही है। यह कार्य मंडल रेल प्रबंधक श्री दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनर्विकास कार्य के चलते स्टेशन भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित अनारक्षित टिकट कार्यालय (UTS) तथा आरक्षण कार्यालय (PRS) को अस्थायी रूप से टू-व्हीलर पार्किंग स्थल के समीप स्थानांतरित किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा टिकट, आरक्षण एवं अन्य संबंधित सेवाओं के लिए टू-व्हीलर पार्किंग क्षेत्र के पास स्थापित नए अनारक्षित टिकट काउंटर एवं आरक्षण कार्यालय का उपयोग करें।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दिनेश वर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात भावनगर टर्मिनस स्टेशन यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, आकर्षक एवं विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगा।
अतुल कुमार त्रिपाठी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल