विजय के बहुमत के लिए AIADMK में बगावत, बर्थडे पर पलानीस्वामी के जिगरी दोस्त सीवी शनमुगम ने कर दिया खेल...See more
तमिलनाडु में टीवीके चीफ जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे बड़ा सियासी खेला सामने आया है। AIADMK के सर्वेसर्वा एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के जन्मदिन पर उनके जिगरी दोस्त सीवी शनमुगम ने पार्टी को दो फाड़ कर दिए। सीवी शनमुगम ने विधानसभा में विजय के विश्वासमत पेश करने से ठीक एक दिन पहले समर्थन का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के मुख्य दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) अब दो फाड़ हो गए हैं। सीवी शनमुगम की अगुवाई वाले गुट का दावा है कि उनके पास 30 विधायकों को समर्थन है।