logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम मोदी की अपील और भविष्यमालिका की भविष्यवाणी, 2026 में पैसा रखें बचाकर, क्या आने वाला है संकट! see more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि इस वर्ष सोने की खरीदारी न करें। न ही पेट्रोल डीजल पर अधिक पैसा खर्च करें। पीएम मोदी ने देशवासियों से यह अपील उस समय की है जब वैश्विक स्तर पर हालात ठीक नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील के बाद भविष्यमालिका की वर्ष 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी सच साबित होती नजर आ रही है। आइए जानते हैं वर्ष 2026 के लिए भविष्य मालिका की भविष्यवाणी।

भविष्यमालिका में कहा गया है कि वर्ष 2026 में दुनिया के कई देशों में गृह युद्ध के हालात बन सकते हैं। यह भविष्यवाणी काफी हद तक सच भी होती दिखाई दे रही है क्योंकि, इस समय अमेरिका और ईरान के बीच गृह युद्ध चल रहा है। भविष्यमालिका में कहा गया है कि इस वर्ष तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई दे सकती है। यह युद्ध पूरे विश्व में फैल सकता है। वर्ष 2027 तक तीसरा विश्व युद्ध फैल सकता है। वर्तमान में अमेरिक, इजराइल और ईरान का युद्ध पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है।

भविष्यमालिका की भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष महंगाई काफी ज्यादा बढ़ सकती है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव काफी ज्यादा फैल सकता है। कई देशों में महंगाई के कारण आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इसमें आगे कहा गया है कि जो लोग विदेश में रहते हैं उन्हें भी स्वदेश वापस लौटना पड़ सकता है। भविष्यवाणी में आगे बताया गया है कि पश्चिमी देशों से ग्रह युद्ध जैसे हालात बनने शुरु होंगे जैसा कि वर्तमान समय में हो भी रहा है।

वर्ष 2026 को लेकर बाकी भविष्यवाणी भविष्य मालिका में कहा गया है कि इस साल कोई बीमारी या वायरस फैल सकता है और वर्ष 2027 तक यह विनाशकारी रुप ले सकता है। इस समय हंटा बीमारी का फैलना भी इस भविष्यवाणी की ओर संकेत करता है। भविष्यवाणी के अनुसार, वर्ष 2032 तक करीब चौंसठ प्रकार की बीमारियां और सामने आ सकती हैं। इस वर्ष प्रकृति में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान अमेरिका सहित भारत के कई राज्यों में सामान्य से अधिक ठंड बढ़ सकती है। साथ ही इन देशों में जन जीवन में काफी ज्यादा प्रभावित रहेगा। भविष्यमालिका में कहा गया है कि यह साल एक बड़ा परिवर्तनकारी वर्ष साबित हो सकता है। जिसमें विश्व स्तर पर बड़े बदलाव दिख सकते हैं।

3
658 views

Comment