*सोजत में जनगणना 2027 महाअभियान का आगाज, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने भरा स्व-गणना फॉर्म*
सोजत: भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'जनगणना 2027' महाअभियान के तहत सोजत में जागरूकता गतिविधियां तेज हो गई हैं। अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने आधिकारिक पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी ऑनलाइन दर्ज करते हुए स्व-गणना फॉर्म भरकर इस अभियान में सहभागिता निभाई।
सोजत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर के निर्देशानुसार नगरपालिका पैरोकार चंद्रशेखर श्रीमाली, कर्मचारी कपिल देव एवं ऋषि टांक विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में जनगणना प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अपर लोक अभियोजक कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने पंकज त्रिवेदी को ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसके बाद त्रिवेदी ने फॉर्म सबमिट किया।