ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज
तिर्वा तहसील के गंगापुरवा में LPG गैस के लिए उमड़ी भारी भीड़, सिलेंडर की कमी से लोगों में परेशानी
ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज
तिर्वा तहसील के गंगापुरवा में LPG गैस के लिए उमड़ी भारी भीड़, सिलेंडर की कमी से लोगों में परेशानी
कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील क्षेत्र के गंगापुरवा स्थित गैस एजेंसियों पर LPG गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर की कमी के चलते सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीषण गर्मी के बीच घंटों इंतजार करने के बावजूद कई लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल सका, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखाई दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की सप्लाई प्रभावित चल रही है, जिसके कारण घरेलू कामकाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गैस एजेंसी के बाहर अव्यवस्था जैसी स्थिति बनी रही और लोग अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में LPG गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
रिपोर्ट अमित कुमार, AIMA Media Kannauj