logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद-विधायक निधि योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित* *लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में पूर्ण करने के निर

उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद-विधायक निधि योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित*

*लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश*

*समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक निधि से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।* बैठक में विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों तथा डीसी विपत्रों से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से संचालित योजनाएं सीधे आमजन की आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़ी होती हैं। ऐसे में योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं अब तक अपूर्ण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण कराया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उनसे संबंधित यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगे की प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
Office of Chief Minister, Jharkhand
IPRD Jharkhand

6
67 views

Comment