logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

गुवाहाटी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को असम के गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने हवन में आहुति दी और पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को दुलार किया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंदिर आए प्रवासी राजस्थानियों में मुख्यमंत्री को देखकर उत्साह देखा गया।

3
14 views

Comment