उपायुक्त ने अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय किताझोर का किया निरीक्षण*
*शिक्षा, सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*
उपायुक्त ने अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय किताझोर का किया निरीक्षण*
*शिक्षा, सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*
*उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने कल्याण विभाग अंतर्गत एनजीओ बटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा संचालित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, किताझोर का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।*
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, कार्यालय व्यवस्था, छात्रावास एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपलब्ध वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी ली। इस पर बताया गया कि विद्यालय में इनवर्टर की व्यवस्था नहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रबंधन को हर हाल में अगले दिन तक इनवर्टर स्थापित सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता, पठन-पाठन की स्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, भोजन एवं दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि दिन में क्या भोजन दिया गया तथा कक्षा में क्या पढ़ाया गया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय का संचालन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप होना चाहिए तथा किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने मेन्यू के अनुसार समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए विद्यालय भवन, क्लास रूम, बाउंड्री वॉल एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।उपायुक्त ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक जरूरतों से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
*मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित थे।*
Office of Chief Minister, Jharkhand
Hemant Soren
IPRD Jharkhand