logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भावों में उतार-चढ़ाव

सोजत: देशभर में प्रसिद्ध सोजत कृषि उपज मंडी में मंगलवार को मेहंदी के भावों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। मंडी में विभिन्न गुणवत्ता की मेहंदी की आवक के बीच व्यापार सामान्य रहा। मेहंदी के भाव गुणवत्ता के अनुसार ₹2500 से ₹5200 प्रति मन तक दर्ज किए गए, जबकि औसत भाव ₹4500 के आसपास रहा। नई मेहंदी की खुटन के भाव ₹2800 से ₹3150 प्रति मन तक बिकी। व्यापारियों ने बताया कि अच्छी गुणवत्ता वाली मेहंदी की मांग बाजार में बनी हुई है, जबकि हल्की क्वालिटी के माल के भाव कमजोर रहे।

किसानों और व्यापारियों की मंडी में सुबह से ही आवाजाही रही, जहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान अपनी उपज लेकर आए। व्यापारियों ने मेहंदी की गुणवत्ता के आधार पर बोली लगाई, जिससे अलग-अलग भाव देखने को मिले। व्यापारियों के अनुसार बाहरी राज्यों से मांग सामान्य बनी हुई है और निर्यात तथा घरेलू बाजार की मांग का असर मेहंदी के दामों पर पड़ रहा है। मंडी विशेषज्ञों ने बताया कि आवक और मांग के आधार पर भावों में और बदलाव हो सकता है।

2
0 views

Comment