logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोजत कृषि उपज मंडी में मेहंदी के भावों में उतार-चढ़ाव, अच्छी क्वालिटी की मेहंदी पहुंची 5200 प्रतिमन*

सोजत न्यूज़ | सोजत कृषि उपज मंडी। अजय कुमार जोशी।

देशभर में अपनी पहचान रखने वाली सोजत की प्रसिद्ध मेहंदी मंडी में मंगलवार को मेहंदी के भावों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कृषि उपज मंडी में विभिन्न क्वालिटी की मेहंदी की आवक के बीच व्यापार सामान्य बना रहा। मंडी में मेहंदी के भाव गुणवत्ता के अनुसार 2500 से 5200 प्रति मन तक दर्ज किए गए, जबकि औसत भाव करीब 4500 प्रति मन रहा।

वहीं नई मेहंदी की खुटन के भावों में भी हलचल बनी रही। मंडी में नई मेहंदी की खुटन 2800 से 3150 प्रति मन तक बिकी। व्यापारियों के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाली मेहंदी की मांग बाजार में बनी हुई है, जबकि हल्की और सामान्य क्वालिटी के माल के भाव अपेक्षाकृत कमजोर रहे।

*किसानों और व्यापारियों की नजर बाजार पर*

मंडी में सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की आवाजाही बनी रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे। व्यापारियों ने मेहंदी की गुणवत्ता के आधार पर बोली लगाई, जिससे अलग-अलग भाव देखने को मिले।

व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान समय में बाहरी राज्यों से मांग सामान्य बनी हुई है, लेकिन बाजार में गुणवत्ता के अनुसार ही अच्छे भाव मिल रहे हैं। निर्यात और घरेलू बाजार की मांग का असर भी मेहंदी के दामों पर देखने को मिल रहा है।

सोजत की मेहंदी की देशभर में पहचान-

सोजत की मेहंदी अपनी प्राकृतिक रंगत और गुणवत्ता के कारण देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहां तैयार होने वाली मेहंदी की सप्लाई राजस्थान सहित गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और अन्य राज्यों तक होती है। विवाह सीजन और त्योहारों के दौरान इसकी मांग और अधिक बढ़ जाती है।

किसानों को अच्छे भाव की उम्मीद-

किसानों का कहना है कि इस बार मौसम और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण उन्हें बेहतर भाव की उम्मीद है। हालांकि मंडी में भावों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से किसान बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मंडी विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर मेहंदी के भावों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

2
78 views

Comment