logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंचाई परियोजनाओं में लापरवाही पर सख्त सीडीओ, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी। चंदौली। जनपद में संचालित सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने

सिंचाई परियोजनाओं में लापरवाही पर सख्त सीडीओ, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
समाचार:
चंदौली। जनपद में संचालित सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत साईं ने मूसा खांड़ बांध प्रखंड क्षेत्र में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्य धीमी गति से चलते पाए गए, जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य तत्काल प्रभाव से तेज गति से शुरू कराए जाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नहर के विभिन्न किलोमीटरों पर मिट्टी एवं पक्के कार्यों के साथ-साथ सीमांकन कार्य की भी समीक्षा की गई। कई जगहों पर कार्य अधूरा और प्रगति संतोषजनक न मिलने पर अधिकारियों को चेतावनी दी गई।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता अनुराग सिंह, जूनियर इंजीनियर इंद्र बहादुर सिंह सहित विभागीय टीम उपस्थित रही। सीडीओ ने सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधाओं का लाभ समय से मिल सके।

3
90 views

Comment