सिमलिया कोटा में प्रशासन की कार्रवाई
कोटा सिमलिया : प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सिमलिया का बाजार पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। पक्के मकान और दुकानें बुरी तरह तोड़ी गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों की हालत दयनीय हो गई। कई परिवारों को रात अंधेरे और भूखे पेट गुजारनी पड़ी, क्योंकि उनके घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के बाद बीजेपी और कांग्रेसी नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। दोनों दलों ने इस घटना को लेकर राजनीतिक बहस को हवा दी, जिससे स्थिति और जटिल हो गई।