गंगरार नमामि बेड़च, अभियान: बच्चों ने संभाली नदी सफाई की कमान
सारण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में नमामि बेड़च अभियान के तहत बेड़च नदी तट पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यापिका व वालंटियर विद्यार्थियों ने नदी किनारे फैली प्लास्टिक थैलियां, कांच के टुकड़े व अन्य कचरा एकत्र कर सफाई की।
इस दौरान बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों से नदी को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि बेड़च नदी हमारे लिए माता समान है, इसे प्रदूषित होने से बचाना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण व ग्लोबल वार्मिंग के प्रति भी जागरूक किया गया।