NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, छात्रों में चिंता
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है। यह निर्णय पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया। राजस्थान, नासिक समेत कई राज्यों में वायरल हुए गेस पेपर के सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार ने CBI को जिम्मेदारी सौंप दी है।
NTA ने कहा है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। छात्रों को दोबारा फॉर्म भरने या फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, पुराने रजिस्ट्रेशन के आधार पर नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस फैसले से देशभर के लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। विशेषज्ञों ने इसे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया है।
रिपोर्ट: विनय कुमार यादव
AIMA न्यूज़