logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिरौनी बैराज में हृदयविदारक हादसा: 65 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

कोसीर। कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघनपुर स्थित मिरौनी बैराज में इन दिनों हजारों की भीड़ उमड़ रही है, जहाँ हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस और प्रशासन लगातार सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। कल ही बैराज क्षेत्र में DJ बजाने और लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद आज बैराज से एक दुखद घटना सामने आई है।
शनिवार को अचानक एक व्यक्ति की मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण और अफरा-तफरी भरा हो गया।
मृतक की पहचान भरत लाल देवागन (65 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 8, सारंगढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही कोसीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
इस हादसे के बाद बैराज क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है। पुलिस लगातार भीड़ से अपील कर रही है कि बैराज में अनावश्यक भीड़ न लगाएँ और सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

11
448 views

Comment