logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण

जिला - कानपुर नगर
रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
मोबाईल नंबर - 6387202969

कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार प्रातः लगभग 9:30 बजे एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार के साथ उर्सला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में सक्रिय दो संदिग्ध दलालों को पकड़ा गया, जो मरीजों को गुमराह करते पाए गए।

निरीक्षण के दौरान 22 डॉक्टर सहित कुल 32 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

डीएम ने सीएमएस उर्सला अस्पताल को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में मरीजों को बाहरी दवाएं न लिखी जाएं।

इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय ने मीडिया को अपनी बाइट भी दी और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही।

8
466 views

Comment