logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंधी-तूफान बना हादसों की वजह, बाइक खाई में गिरी; युवक गंभीर घायल हाईवे और कस्बे में भी तीन अलग-अलग हादसे, महिला समेत कई लोग चोटिल

फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं कई सड़क हादसों को भी जन्म दे दिया। तेज बारिश और धूलभरी हवाओं के बीच फतेहगंज पश्चिमी-शाही रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा हाईवे और कस्बे में भी दो अन्य हादसों में कई लोग चोटिल हो गए।
जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला लोधीनगर निवासी दीपक बाइक से गांव अगरास की ओर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश और तूफान शुरू हो गया। बताया जाता है कि भिटौरा रेलवे फाटक से पहले मोड़ पर तेज हवा और फिसलन के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे कट से लोधीनगर चौराहे की तरफ आने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बच्चा घायल हो गया। हालांकि बच्चे को मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया।
इसी दौरान टोल प्लाजा के पास भी एक महिला अचानक बाइक से नीचे गिर गई। महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फतेहगंज की ओर आ रही थी। अचानक असंतुलित होकर गिरने से उसके शरीर में कई चोटें आ गईं, जिससे वह उठने-बैठने में असमर्थ हो गई। पति ने तत्काल उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

21
831 views

Comment