लखनऊ: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियों में बदलाव
लखनऊ: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने वर्ष 2026 की कंप्यूटर आधारित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि परीक्षा पहले 15 मई से 22 मई 2026 के बीच आयोजित होनी थी। अभ्यर्थियों के अनुरोध और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।
अब यह प्रवेश परीक्षा 02 जून से 09 जून 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। परिषद ने प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित, पीपीपी एवं निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा तिथियों में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिला है, जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है।
विनय कुमार यादव
AIMA न्यूज़, जौनपुर