logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोजत: बन्नूर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित

सोजत: मारवाड़ के समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित मेसुरु के सहयोग से कर्नाटक के बन्नूर कस्बे स्थित रोटरी स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में कोयम्बत्तूर के अरविंद नेत्र चिकित्सालय के डॉ. निकलंक मेहता, डॉ. अमर एस. एवं डॉ. डेनी प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं। कुल 298 लोगों की जांच की गई और 75 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर अरविंद नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। इस दौरान समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित, संतोष कंवर, राजेश सिंह, विराट सिंह, वन्या कंवर, मूर्ति, लक्ष्मी, मंजुला एवं नंजुड स्वामी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

11
466 views

Comment