logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भैंस चोरी कांड का खुलासा, आमस थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

आमस से दीपक की रिपोर्ट:-
आमस थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट (गम्हरिया) में बीते रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी की इस वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन को आमस थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया है।
थानाध्यक्ष आमस के कुशल नेतृत्व में पु०अ०नि० प्रवीण पासवान एवं पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर चोरी में इस्तेमाल वाहन को जप्त किया। पुलिस अब इस मामले में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चला रही है।
ग्रामीणों ने आमस थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में डर का माहौल बना है।
सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस तकनीकी एवं मानवीय दोनों स्तरों पर जांच में जुटी हुई है।

55
1894 views

Comment