logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वर्गीय पिता की स्मृति में पेंशनर समाज कवाई को भेंट किया कूलर, वरिष्ठजनों ने किया सम्मान।

कवाई। भीषण गर्मी के दौर में वरिष्ठ नागरिकों को राहत पहुंचाने की सराहनीय पहल करते हुए अनुज कुमार शर्मा ने अपने स्वर्गीय पिता मुरारी लाल शर्मा की पुण्य स्मृति में पेंशनर समाज कवाई को एक कूलर भेंट किया। इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने भावुक होकर अनुज शर्मा एवं रविकांत शर्मा की इस सेवा भावना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।पेंशनर समाज के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एवं मंत्री राधेश्याम सेन ने कहा कि संस्कारी पुत्र अपने माता-पिता के आदर्शों को समाज सेवा के माध्यम से जीवंत रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक यह कूलर पेंशनर समाज भवन में रहेगा, तब तक स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा की स्मृतियां भी सदैव ताजा बनी रहेंगी। उन्होंने अनुज शर्मा एवं रविकांत शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पेंशनरों ने तालियां बजाकर दोनों भाइयों का स्वागत किया तथा उनकी सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष परमानंद नागर, उपाध्यक्ष मोहनलाल भाटी, रफीक भाई, चंद्रमोलेश्वर शर्मा, अब्दुल रशीद कुरेशी, वरिष्ठ पेंशनर प्रभुलाल वैष्णव, छीतरलाल मर्मिट सहित अनेक गणमान्य पेंशनर उपस्थित रहे।भीषण गर्मी में वरिष्ठजनों के लिए किया गया यह सहयोग समाज में सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी संदेश।

5
406 views

Comment