खरेला महोबा उत्तर प्रदेश ध्वनि प्रदूषण से परेशानआमजन प्रशासन से कारवाही की मांग
डीजे के बढ़ते शोर से आमजन परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
खरेला/महोबा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाने की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। देर रात तक अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, छोटे बच्चे, विद्यार्थी एवं मरीजों को अधिक दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से लोगों की नींद खराब हो जाती है तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। अस्पतालों एवं रिहायशी इलाकों के आसपास भी नियमों की अनदेखी कर ऊंची आवाज में संगीत बजाया जाता है, जिससे मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
सरकार द्वारा ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर इनका पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। मेरीऔरआमजन की इस समस्या का विशेष ध्यान दे