जैजैपुर क्षेत्र के सेंदरी गांव में फर्जी इलाज का मामला, पत्रकार के सवालों से बचता दिखा कथित बंगाली डॉक्टर...
शक्ति जिले के जैजैपुर क्षेत्र के सेंदरी गांव में बंगाली डॉक्टर वरुण बाला (वेस्ट बंगाल) द्वारा पिछले 10 वर्षों से इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। पत्रकारों ने गांव के सरपंच की मौजूदगी में डॉक्टर से उसकी शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल डिग्री और इलाज की अनुमति के बारे में सवाल किए, जिनका वह टालमटोल करते हुए जवाब देता नजर आया और कहा कि वह दो महीने में बंगाल चला जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का फायदा उठाकर वरुण बाला बिना वैध दस्तावेज और पर्याप्त जांच के क्लिनिक चला रहा है। ग्रामीण मजबूरी में ऐसे डॉक्टरों से इलाज करवाते हैं। पत्रकारों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और यदि बिना अनुमति के इलाज की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की अपील की है।