टोडीपुरवा में पुरानी रंजिश पर हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार
टोडीपुरवा : 10 मई को टोडीपुरवा नहर के पास पुरानी मोटरसाइकिल को लेकर साहिल यादव ने हिमांशु सरोज पर गोली चलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी पर पहले से मुकदमा 44/2026 धारा 103(1) भादंसं और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज था। पूछताछ में साहिल ने कबूल किया कि यह हत्या एक साल पुरानी रंजिश के चलते हुई।
गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि साहिल दुर्गापुर नहर के पास छिपा हुआ है। होलागढ़ पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव ने किया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र, कांस्टेबल राहुल कुमार, सिद्धार्थ दुबे और महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल थे।